Hindi Writing Blog: अगस्त 2024

रविवार, 4 अगस्त 2024

Friendship Day Special

 

दोस्त का दिन


उलझनें चाहे जितनी उलझी हों,

सुलझाने का कोई न कोई रास्ता दिखाते हैं, दोस्त!

संसार की ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों पर,

चलने का कोई न कोई सबक सीखते हैं, दोस्त!

अपनों से मिले दर्द को भी,

भुलाने का कोई न कोई बहाना सुझा जाते हैं, दोस्त!

कैसे कहूँ कि जब तक जिंदगी से जुड़े किस्से,

सुना न लूँ उन्हें, दुनिया से बेगाने नज़र आते हैं, दोस्त!

दोस्तों की खट्टी-मिट्ठी नोक-झोक हो या फिर प्यार वाली बारिश हर पल बस अपनी मौजूदगी का एहसास दिला जाते हैं दोस्त...HAPPY FRIENDSHIP DAY!!!

                                 स्वरचित रश्मि श्रीवास्तव “कैलाश कीर्ति”