Hindi Writing Blog: नववर्ष 2020; Happy New Year 2020
नववर्ष 2020; Happy New Year 2020 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नववर्ष 2020; Happy New Year 2020 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

नववर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएँ

नववर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएँ



जाती सर्द हवाएँ, देती खुशियों का पैगाम |
सिमट चुका है साल पुराना, यादों की चादर तान||
युग्मित बेला गान कर रही, मिलन और जुदाई का |
सूर्य रश्मि की स्वर्णिम आभा, देती है संदेश ||
चमक उठो तुम नये वर्ष में, बन किरणों का तेज |
भेद चलो तुम अधियारे को, उजियारे की ओर |
निर्मम हो कितनी बाधाएँ, बढ़ो लक्ष्य की ओर ||
साहस और सबलता से, तुम जीतोगे हर जंग |
मन में धीरज धरे चले चलो, बस मंजिल की ओर ||
सूर्य रश्मि की स्वर्णिम आभा देती है संदेश...
             (  स्वरचित रश्मि श्रीवास्तव “कैलाश कीर्ति”)

इन पंक्तियों के साथ --- आप सभी को मेरी तरफ से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ